फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Divorce did not give to husband and the woman did a court marriage with another young man

UP: पति का दिल तोड़ रफूचक्कर हुई पत्नी, फिर किया ऐसा काम, सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान

Wed, 21 Jun 2023 10:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Jun 2023 10:11 PM IST
सार

Baghpat News : पति को तलाक दिए बिना पत्नी गुम हो गई। इसके बाद उसने दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। अब महिला की सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।

विज्ञापन
Baghpat News: Divorce did not give to husband and the woman did a court marriage with another young man
बागपत समाचार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी करने वाली महिला को बिहार पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। जिसके पति ने दो साल पहले बिहार के कटिहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


बिहार के कटिहार जनपद के एक गांव में रहने वाले राकेश ने वर्ष पूर्व 2021 में कटिहार थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसने बताया था कि उसकी शादी वर्ष 2012 में पड़ोसी गांव की महिला से हुई थी, जिसके दो बच्चे भी हैं। बताया कि दो साल पहले उसकी पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: High Profile Case: अधिवक्ता गिरफ्तार, भाजपा नेताओं के खिलाफ जुटाए जा रहे सुबूत, जांच अधिकारी बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को कटिहार थाने से एसआई गुड्डू कुमार, महिला कांस्टेबल सोनाली बागपत के दोघट थाने पहुंचे। जिन्होंने गुमशुदा महिला के क्षेत्र के एक युवक के साथ रहना बताया और इंस्टाग्राम से लोकेशन पता लगाकर महिला तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद पर बड़ा बयान: फिर BJP सांसद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, खूब हुई तीखी बहस, जानिए वजह

थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद की गई महिला ने क्षेत्र के युवक से जून 2022 को गाजियाबाद में शादी कर ली थी। जिसका प्रमाण पत्र भी दिखाया गया। बिहार पुलिस महिला को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed