फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: BJP MP Stayapal Singh said that those killed in West Bengal were innocent

यूपी: भाजपा सांसद सत्यपाल ने बयां किया पश्चिम बंगाल का दर्द, बोले- वहां गुंडाराज, निर्दोष थे जिंदा जलाए गए लोग

Sat, 26 Mar 2022 11:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Mar 2022 11:02 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल से लौटे भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने मरने वाले लोगों के परिवारों का दर्द किया है। उन्होंने बागपत के लोगों से बताया कि पश्चिम बंगाल में जिंदा जलाए गए लोग निर्दोष थे।

विज्ञापन
Baghpat News: BJP MP Stayapal Singh said that those killed in West Bengal were innocent
भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गुंडाराज कायम है। बीरभूम में पिछले दिनों जिन आठ लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी, वे निर्दोष थे। इसके बावजूद उन्हें बेरहमी से मारा गया। भाजपा प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा तो रास्ता रोक कर विरोध किया गया। पैदल थाने गए तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने वहां भी हंगामा किया। बताया कि बीरभूम की स्थिति की रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को सौंपी गई है।

विज्ञापन


सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह भी उस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आठ लोगों को जिंदा जलाने की घटना होने पर वहां भेजा था। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने शनिवार को बागपत पहुंचने पर बीरभूम के हालात बताए। सांसद ने बताया कि जब प्रतिनिधिमंडल बोगतुई गांव में जा रहा था। उनकी गाड़ियों के आगे चल रहे ट्रक में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने आग लगा दी। उनका रास्ता रोककर हंगामा किया, जिसके चलते वे आगे नहीं जा सके। स्थिति को देखते हुए प्रतिनिधिमंडल किसी तरह पैदल ही थाने पहुंचा तो वहां भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने बीरभूम की स्थिति के बारे में रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को सौंप दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर कौन है डॉ. सोमेंद्र तोमर: कैंपस की राजनीति से मंत्री तक का सफर, डिग्रियां लेने में भी बनाई बड़ी पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सीबीआई जांच की मांग की थी। मगर, अच्छी बात यह है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कराने का आदेश दे दिया है। यदि ऐसा ही होता रहा तो पश्चिम बंगाल के लोगों का जीवन असुरक्षित है। इसका संज्ञान केंद्र सरकार को लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed