युवक ने उजाड़ ली दुनिया: ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम, सामने आई ये वजह
Baghpat Suicide Case : एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, आत्महत्या के पीछे ये वजह सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत के टयौढ़ी गांव के एक युवक ने मंगलवार को नगर के रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सूचना पर मृतक युवक के परिजन गमगीन है।
टयौढ़ी गांव का युवक अभिषेक (28) पुत्र रमेश चंद्र मंगलवार को काफी समय से नगर के रेलवे स्टेशन पर बैठा हुआ था। इस दौरान जैसे ही स्टेशन मास्टर ने सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04402 के आने की सूचना दी तो युवक रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गया और रेलवे ट्रैक पर पडे़ पत्थरों से खेलने लगा।
बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद दिल्ली की ओर रवाना हुई, तभी वह ट्रेन के आगे कूद गया और कटने से उसकी मौत हो गई। यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर व स्थानीय पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: Shamli: किशोर की हत्या में बड़ा खुलासा, कुकर्म के बाद गला दबाकर दी थी मौत, पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोए आरोपी
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पहले शव को सीएचसी पर ले जाया गया, जहां पर सूचना देकर मृतक युवक के परिजनों को भी बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। उधर, युवक की मौत से परिजन गमगीन है।
यह भी पढ़ें: UP: विधायक ने विधानसभा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के समक्ष उठाया नरभक्षी गुलदार का मुद्दा