फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: A constable has died and seven people injured including sub inspector in road accident

बागपत में बड़ा हादसा : एक सिपाही की मौत, एसआई और कैदी समेत सात लोग घायल, मचा हड़कंप

Tue, 29 Mar 2022 09:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Mar 2022 09:38 PM IST
सार

बागपत में मंगलवार रात को एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि एक एसआई, तीन पुलिसकर्मी और तीन कैदी घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Baghpat News: A constable has died and seven people injured including sub inspector in road accident
बागपत में हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से उत्तराखंड पुलिस की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जिससे नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की मौत हो गई और चार पुलिस कर्मी व तीन कैदी घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के नैनीताल की पुलिस लाइन में तैनात एसआई रमेश सिंह कंबोज, कांस्टेबल अरुण कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, नवीन मंगलवार को नैनीताल जेल से हरियाणा के जींद में तीन कैदियों को पेशी के लिए लेकर आए थे। हत्या के प्रयास के मामले में तीनों कैदियों मोनू उर्फ मंडी व अमित उर्फ मित्ता निवासीगण नहला भूना, अमरजीत उर्फ मीनू निवासी जूनामान को कोर्ट में पेश करके पुलिस कर्मी वापस नैनीताल लौट रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी सरकार के छह मंत्री: विभाग मिलते ही किए बड़े वादे, कोई दूसरी बार तो कोई पहली बार निभाएगा अहम जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मंगलवार देर शाम को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे तो बागपत में पीछे से एक ट्रक ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। इससे पुलिस वाहन डिवाइडर में टकरा गया और उसमें सवार पुलिस कर्मी व कैदी घायल हो गए। खेकड़ा थाना पुलिस ने उन सभी को एंबुलेंस में जिला अस्पताल भेजा, जहां कांस्टेबल अरुण कुमार मौर्य को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य पुलिस कर्मियों व कैदियों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस वाहन को टक्कर मारने के बाद चालक वहां ट्रक को छोड़कर भाग गया। वहीं सीओ खेकड़ा युवराज सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
 

यह भी पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ता भड़के: 24 घंटे में दूसरी बार शिवाया टोल पर कब्जा, सभी लाइनें कराईं फ्री, जानें क्यों है इतना गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed