फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: 50 thousand prized criminal Amarpal Luhara has surrendred in Noida court in Jitendra murder case

एनकाउंटर का खौफ: 50 हजार के इनामी कुख्यात ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, जितेंद्र हत्याकांड में चल रहा था फरार

Sat, 30 Apr 2022 11:28 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Apr 2022 11:28 AM IST
सार

एनकाउंटर के खौफ के चलते 50 हजार के इनामी कुख्यात अमरपाल लुहारा ने शनिवार को नोएडा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह जितेंद्र हत्याकांड में फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Baghpat News: 50 thousand prized criminal Amarpal Luhara has surrendred in Noida court in Jitendra murder case
बागपत में हुई थी मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के 50 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश अमरपाल लुहारा ने शनिवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अमरपाल लुहारी गांव के जितेंद्र हत्याकांड में फरार चल रहा था। 

विज्ञापन


बताया गया कि उसने नोएडा की अदालत में आत्मसमर्पण किया है। अमरपाल शेरपुर लुहारी गांव का रहने वाला है और वह छपरौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, अपहरण, जानलेवा हमला, धमकी आदि के 38 मुकदमे दर्ज है। 
विज्ञापन


बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के 28 मार्च को लुहारी गांव में जितेंद्र की हत्या कर दी गई थी। अमरपाल इसी मामले में फरार चल रहा था। बताया गया कि 18 अप्रैल को अमरपाल का साथी बुद्धप्रकाश बड़ौत क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टूटा गमों का पहाड़: परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी के चंद घंटों बाद गई दूल्हे की जान तो कहीं डांस करते हुए मौत, भावुक हैं तस्वीरें

मेरठ आईजी प्रवीण कुमार ने अमरपाल पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा पांच फरवरी को अमरपाल का मकान कुर्क किया गया था।

यह भी पढ़ें: अलविदा जुमे की नमाज फिर जमकर हंगामा: एक घंटे तक लगते रहे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, व्यापारियों ने दहशत में बंद कीं दुकानें, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed