फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Naresh Tikait said - the whole country was with the government, he decision of ceasefire was wrong

Baghpat: नरेश टिकैत बोले- पाकिस्तान के खिलाफ पूरा देश सरकार के साथ था, गलत था सीज फायर का फैसला

Mon, 19 May 2025 07:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 19 May 2025 07:26 PM IST
सार

दोघट कस्बा पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि पाकिस्तान से आतंकवाद का पूरी तरफ सफाया होने तक सरकार को पीछे नहीं हटा चाहिए था। पता नहीं सरकार की क्या मजबूरी थी।

विज्ञापन
Baghpat: Naresh Tikait said - the whole country was with the government, he decision of ceasefire was wrong
बागपत पहुंचे नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि जब केंद्र सरकार के साथ पूरा देश खड़ा था, तो सीज फायर नहीं करना चाहिए था। सरकार को पाकिस्तान को पूरी तरह से जवाब देना चाहिए था। इस तरह पीछे हटने से सरकार की किरकरी हो रही है।
विज्ञापन

 

नरेश टिकैत दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा था और देश की सेना आतंकवाद को करारा जवाब दे रही थी। इस बीच सरकार ने सीज फायर कर सैनिकों का हौसला कम किया। तब तक सीज फायर नहीं करना चाहिए था, जब तक पाकिस्तान से आतंकवाद का खात्मा नहीं हो जाता। पता नहीं सरकार की ऐसी क्या मजबूरी रही जो सरकार को पीछा हटना पड़ा। सीज फायर से पहले देश के नेताओं से विचार करना चाहिए था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज नेताओं द्वारा गलत तरीके से बयानबाजी करके सैनिकों का अपमान किया जा रहा है। केंद्र सरकार को ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर अंकुश लगाना चाहिए। सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा निकालना गर्व की बात है।
 
विज्ञापन

सिर काटने वाला भगवान, इंसान नहीं काट सकता
भाकियू अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का सिर काटने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की बात कही है। इसको लेकर भाकियू कार्यकर्ता लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि धमकी देने वाले युवक के खिलाफ पुलिस व प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए। क्योंकि सिर काटने वाला भगवान है और भगवान की बिना मर्जी कोई किसी की जान नहीं ले सकता। इंसान में ऐसे सिर काटने की हिम्मत नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed