{"_id":"691981cb396e90ab5907332d","slug":"baghpat-my-husband-lost-me-in-gambling-forced-me-to-have-relations-with-eight-people-married-woman-said-2025-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: 'मुझे जुए में हार गया मेरा पति, आठ लोगों के साथ संबंध बनाने का बनाया दबाव', रोते हुए बोली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: 'मुझे जुए में हार गया मेरा पति, आठ लोगों के साथ संबंध बनाने का बनाया दबाव', रोते हुए बोली विवाहिता
Sun, 16 Nov 2025 01:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:18 PM IST
सार
मेरठ की एक युवती की शादी बागपत जिले के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। विवाहिता एएसपी कार्यालय पर पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
युवती से मारपीट की गई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एसपी कार्यालय पहुंची क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति पर जुए में उसे हारने और फिर सामूहिक दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने एएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में मेरठ जिले के युवक से हुई थी। आरोप लगाया कि उसका पति जुआ खेलता है और आठ लोगों के साथ जुए में उसकी शर्त लगा दी और हार गया। इसके बाद पति ने उन्हीं लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। आरोप लगाया कि कई लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
