फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat municipality owes 45 lakhs to 17 thousand consumers

17 हजार उपभोक्ताओं पर बागपत पालिका के 45 लाख बकाया

Wed, 26 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Baghpat municipality owes 45 lakhs to 17 thousand consumers
बागपत। जलकर और हाउस टैक्स वसूल करने में नगरपालिका कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में 17 हजार नागरिकों पर पालिका के 45 लाख रुपये टैक्स के बकाया है। इनमें से कुछ ऐसे उपभोक्ता है, जिन्होंने कई सालों से टैक्स नहीं चुकाया है। पालिका ऐसे बकाएदारों की लिस्ट तैयार कर ली है। 100 नागरिकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बागपत नगर में दस हजार नागरिक हाउस टैक्स के लिए पंजीकृत है जबकि सात हजार पानी के कनेक्शन हैं। इन उपभोक्ताओं पर 25 लाख रुपये हाउस टैक्स और 20 लाख रुपये पानी के टैक्स का बकाया है। पालिका कर्मचारियों को टैक्स वसूलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहना है कि नगर में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने वर्षों से पालिका में टैक्स जमा नहीं कराया है। इस पर पालिका ने ऐसे उपभोक्ताओं की लिस्ट तैयार कर नोटिस भेजे हैं। पालिका राजस्व निरीक्षक शीतल कुमार चौहान का कहना है कि पांच हजार से ऊपर के बकाएदारों को आरसी जारी करने का प्रावधान है। नगर पालिका में ऐसे 100 से 150 ऐसे बकाएदार है, जिन पर पांच हजार से अधिक का टैक्स है।
विज्ञापन

चलता है सिफारिश का दौर
बागपत। पहले नोटिस जारी होने के बाद कुछ लोगों ने टैक्स जमा कर दिया था, मगर अधिकांश ने अभी तक भी टैक्स जमा नहीं किया है। कुछ उपभोक्ता पालिका में जनप्रतिनिधियों को लेकर पहुंचे तो कुछ ने गरीबी का बहाना बनाया। अब फिर से ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने आरसी जारी करने के बावजूद भी टैक्स जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बन जाएंगी सड़कें और बिछ जाएगी पाइपलाइन
बागपत। ईओ ललित आर्य का कहना है कि अगर बकाया टैक्स जमा हो जाए तो नगर में विकास कार्य हो सकेंगे। जलकर से पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जा सकता है, जबकि हाउस टैक्स से सड़कों का निर्माण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed