फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   baghpat mein rataul chauki par fir chori

बागपत में रटौल चौकी के पास फिर चोरी, हंगामा

Tue, 04 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर। रटौल चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान से शनिवार की रात में कीमती सामान चोरी हो गया। इससे पहले भी दुकान में तीन बार चोरी की घटना हो चुकी है। इसके विरोध में लोगों ने चौकी का घेराव कर हंगामा किया। चेतावनी  जल्द केस का खुलासा नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


गांव शरफाबाद निवासी कय्यूम की रटौल के बस स्टैंड के पास आरओ और जींस पेंट की दुकान है। दुकानदार कय्यूम रविवार को शाम के समय दुकान बंद करके अपने घर चले गए। सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान में कुंबल लगा मिला और अंदर सामान बिखरा मिला। दुकान से एक लैपटॉप, इंवर्टर, बैट्री, 50 जींस गायब मिली। उनके अनुसार इससे पहले भी तीन बार दुकान से चोरी हो चुकी है। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने केस का खुलासा नहीं किया। 
विज्ञापन


कय्यूम की दुकान में चौथी बार चोरी होने से गुस्साए दुकानदारों ने पहले दुकान के बाहर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एकत्र होकर पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस से केस का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। उन्होंने कहा यदि शीघ्र चोरों को  नहीं पकड़ा गया तो दुकानदार बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने को मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी पुलिस अफसरों की होगी। दूसरी तरफ चौकी  प्रभारी रमेश चंद गौतम ने कहा  कि  चोरों का पता लगाने का प्रयास  किया जा रहा है। जल्द केस का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed