{"_id":"5daca9f28ebc3e01557e83d0","slug":"baghpat-mein-bandaron-se-ba-bandaron-ke-aatank-par-panchayat-baghpat-news-mrt449612871","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा में बंदरों से आतंक से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरपुड़ा में बंदरों से आतंक से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव में बंदरों को लेकर आयोजित पंचायत में भाग लेते लोग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण बोले, अब तो बंदरों से बचाइए
दोघट (बागपत)। जिले के कई क्षेत्रों में बंदरों के बढ़ते उत्पात और हमलों को देखते हुए रविवार को निरपुड़ा गांव में पंचायत की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा गया कि बंदर हमलावर हो चुके हैं। वे लोगों को घायल करने के साथ ही घरों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन अब इनसे निजात जरूर दिलाए। निर्णय लिया गया कि इस बारे में जल्द ही डीएम से मुलाकात की जाएगी और बंदरों को पकड़ने के लिए टीम मंगाने और उन्हें आबादी से बाहर भेजने के लिए अनुमति ली जाएगी।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गांव के अलावा अन्य क्षेत्रों में बंदरों के हमले में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। इन बंदरों की वजह से लोगों का घरों की छत, गली और सड़क पर चलना दूभर हो गया है। बंदर मकानों में घुसकर फल, सब्जी से लेकर कपड़ों तक को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है। मगर अब तक इसका समाधान नहीं किया गया है।
निर्णय लिया कि एक प्रतिनिधिमंडल डीएम व डीएफओ से मिलेगा तथा बंदर पकड़वाने की मांग जाएगी। इसके बाद गांव से चंदा एकत्र किया जाएगा। अध्यक्षता हरवीर सिंह आर्य ने की और संचालन बिजेंद्र राणा ने किया। इस मौके पर प्रियव्रत राणा, नहार सिंह, हरपाल सिंह, प्रताप सिंह, संजय राणा, इंद्रपाल, राजसिंह, निश्चय राणा, ब्रजपाल, देशेंद्र फौजी, अमित, बबलू, अरविंद, वीरपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------
लंगूर भेजने पर हो गया था हंगामा
खेकड़ा। उत्पाती बंदरों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लंगूर भेजने को लेकर क्षेत्र के लोग पहले ही हंगामा कर चुके हैं। उन्होंने लंगूर लेकर पहुंचे व्यक्ति को घेरकर कहा था कि बंदरों से निपटने के लिए लंगूर काफी नहीं है। उसके लिए तो पूरी टीम चाहिए।