बागपत: इसे प्यार करता हूं, इसकी शादी की तो गोली से उड़ा दूंगा, युवती के परिजनों को युवक ने वीडियो में दी धमकी
उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक एक युवती के परिजनों को धमकी देते हुए कह रहा है कि इसकी शादी शादी कहीं और की तो उसे गोली से उड़ा दिया जाएगा।
विस्तार
दोघट मैं इस लड़की से प्यार करता हूं। यदि इसकी किसी से शादी की तो इसके गोली मार दूंगा और खुद भी गोली मार लूंगा। कान्हड़ गांव के युवक का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी पुलिस जांच कराने की बात कह रही है।
यह भी पढ़ें: हत्या: शादी में हुए झगड़े से पनपी रंजिश, फिर दोस्तों संग मिलकर दी खौफनाक मौत, खेत में शव दबाकर बनाया वीडियो
दोघट क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक के साथ लड़की है। युवक वीडियो में लड़की के पिता का नाम लेकर कर रहा है कि तुम्हारी लड़की लोकप्रिय में अपने यार से मिल रही थी।
मैं इससे प्यार करता हूं। मैं कान्हड़ गांव का अंकित काटा हूं। यदि इसकी किसी से शादी करने की कोशिश की तो इसके सिर में गोली मार दूंगा और खुद को भी गोली मार लूंगा। यदि अपनी इज्जत प्यारी है तो इसे अपने घर बुला ले।
यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि यह वीडियो पुरानी बताई जा रही है। एसओ सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि वीडियो मंगाकर जानकारी कराई जाएगी।