फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: Enmity arose due to a fight in marriage, then along with friends he committed a horrific death, video

हत्या: शादी में हुए झगड़े से पनपी रंजिश, फिर दोस्तों संग मिलकर दी खौफनाक मौत, खेत में शव दबाकर बनाया वीडियो

Sun, 17 Sep 2023 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Sep 2023 02:30 PM IST
सार

मेरठ के फलावदा निवासी युवक उत्तमवीर की हत्या के मामले में आरोपियों ने कई बड़े खुुलसे किए हैं। युवक की हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव खेत में दबा दिया। इसका एक वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Murder: Enmity arose due to a fight in marriage, then along with friends he committed a horrific death, video
विलाप करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के फलावदा के बहजादका गांव से चार दिन पहले लापता हुए उत्तम वीर चौधरी (22) की गांव के अक्षय ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। शव को झिंझाड़पुर के जंगल में गन्ने के खेत में गाड़ दिया गया। दोनों ने शव गाड़ते हुए इसका वीडियो बनाया।

विज्ञापन


नशे में दोनों ने वह वीडियो अपने एक दोस्त को दिखाई तो उसने मृतक के भाई को इसकी जानकारी दे दी। जिसके बाद शव बरामद हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से तमंचा बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बहजादका गांव निवासी उत्तम वीर पुत्र अजय पंजाब में एक गैस एजेंसी पर सेल्समैन था। 10 सितंबर को वह घर आया था। 11 सितंबर को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छोटे भाई विनय ने फलावदा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को उत्तमवीर के भाई का दोस्त जयसिंहपुर बहसूमा निवासी आकाश उनके घर आया और उसने बताया कि गांव के अक्षय (25) पुत्र जितेंद्र और उसके दोस्त शुभम (26) निवासी खेड़ी मवाना ने उत्तमवीर को मारकर शव गन्ने के खेत में दबा दिया है।


आकाश ने बताया कि अक्षय और शुभम ने उसे शव दफनाते हुए बनाया गया वीडियो दिखाया है। परिजनों ने गांव वालों के साथ गन्ने के खेत में तलाश की तो शुक्रवार को बुरी तरह से गला हुआ शव बरामद हो गया। इसका पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Murder: Enmity arose due to a fight in marriage, then along with friends he committed a horrific death, video
मृतक का आई कार्ड। - फोटो : अमर उजाला

शादी में हुआ था विवाद, भांग पीने के बाद बनाई हत्या की योजना 
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि आरोपी अक्षय ने बताया कि एक शादी समारोह में उसका उत्तमवीर से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों में रंजिश हो गई थी। दोनों में जहां भी आमना-सामना होता था तो वे गुस्से में आ जाते थे। कुछ दिन पहले भांग पीने के दौरान अक्षय ने दोस्त शुभम से कहा कि उत्तमवीर को गांव में आने पर मारना है।

दोनों ने पूरी योजना बना ली। उत्तमवीर जब गांव आया तो शुभम उसे मिला। उसने कहा कि बहुत अच्छी भांग लाया हूं, चलो जंगल में पीते हैं। इसके बाद तीनों ने जंगल में टयूबवेल पर भांग पी। थोड़ा नशा होने के बाद अक्षय ने तमंचे से गोली मारकर उत्तमवीर की हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। बाद में इसका वीडियो भी बनाया। 

एसपी देहात ने बताया कि आकाश भी नशा करता है। वो अक्षय और शुभम के साथ नशा कर रहा था तो उन्होंने मोबाइल में शव गाढ़े जाने के समय का वीडियो दिखाया। इसके बाद आकाश ने उत्तमवीर के परिजनों को इसकी जानकारी दी। अब गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम किया गया है। 

पिता की हो चुकी है मौत
उत्तमवीर के पिता अजय कुमार की चार साल पहले मौत हो गई गई थी। उसके दो भाई और दो बहनें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed