{"_id":"68233ecfd874179f5b062955","slug":"baghpat-love-marriage-was-done-after-fighting-with-everyone-muskaan-s-love-story-ended-in-death-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सबसे लड़-झगड़कर की थी लव मैरिज, तीन साल में ही मौत पर आकर थमी मुस्कान की प्रेम कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सबसे लड़-झगड़कर की थी लव मैरिज, तीन साल में ही मौत पर आकर थमी मुस्कान की प्रेम कहानी
Tue, 13 May 2025 06:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 13 May 2025 06:15 PM IST
सार
रटौल की मुस्कान ने मेरठ के वसीम से शादी की थी। दोनों रटौल में ही किराए के मकान में रहने लगे थे। मंगलवार सुबह मुस्कान का शव चारपाई पर पड़ा मिला। पति समेत ससुराल वाले फरार थे।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेम विवाह के तीन साल बाद रटौल में रहने वाली मुस्कान (22) मंगलवार को घर में चारपाई पर मृत पड़ी मिली। मृतका के मायके वालों ने पति व अन्य ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पति और ससुराल वाले फरार हैं।
विज्ञापन
घर में मौजूद गमजदा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
रटौल की रहने वाली मुस्कान और वसीम निवासी सिवालखास जिला मेरठ ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों रटौल में ही आकर रह रहे थे। सोमवार रात मुस्कान अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। इसके बाद मंगलवार सुबह अपनी चारपाई पर मृत पड़ी मिली। इसका पता चलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
उधर मृतका के मायके वाले भी वहां पहुंच गए और ससुराल वालों पर बेटी मुस्कान की हत्या करने का आरोप लगाया। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। मुस्कान की एक बेटी है। एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ पता चल सकेगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।