{"_id":"68b409f5bdca1d2ff0053eb2","slug":"baghpat-lightning-struck-ganesh-and-shani-dev-temple-in-lahchauda-village-towers-broke-and-fell-2025-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: लहचौड़ा गांव में गणेश और शनि देव मंदिर पर गिरी बिजली, टूटकर गिरे बुर्ज, ऐसा लगा जैसे धमाका हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: लहचौड़ा गांव में गणेश और शनि देव मंदिर पर गिरी बिजली, टूटकर गिरे बुर्ज, ऐसा लगा जैसे धमाका हुआ
Sun, 31 Aug 2025 02:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:08 PM IST
सार
दोनों मंदिरों में लगे बिजली के उपकरण भी फुंक गए। पास ही स्थित किसानों के नलकूप पर लगी मोटर भी खराब हो गई। मंदिर कमेटी का कहना है कि करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मंदिर में टूटकर गिरे बुर्ज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रटौल के लहचौड़ा गांव में गणेश और शनि देव मंदिर पर बिजली गिर गई। इससे दोनों मंदिर के बुर्ज क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं लिंटर में दरारें आई हैं। इसके अलावा बिजली के उपकरण भी फुंक गए हैं। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
लहचौड़ा गांव में सुबह से हो रही बारिश के चलते रास्ते जलमग्न हो गए। वहीं गांव के ही रटौल मार्ग पर बने गणेश और शनि देव मंदिर पर बिजली गिरने से गणेश मंदिर का बुर्ज क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं शनि देव मंदिर का बुर्ज व कलश टूटकर गिर गया है। मंदिर के लिंटर में दरारें आ गई हैं। इसके अलावा बिजली के सभी उपकरण भी फुंक गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
छत पर रखी पानी की टंकी भी फट गई। मंदिर के पास नरेश शर्मा और सतेंद्र यादव के नलकूप के बिजली उपकरण भी फुंक गए। बारिश बंद होने के बाद जब ग्रामीण मंदिर में पूजा पाठ करने पहुंचे, तो पता चला। मंदिर कमेटी के सदस्य महेश शर्मा ने बताया कि बिजली गिरने की आवाज बहुत तेज थी। मंदिर पर बिजली गिरने से लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है।