फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat lags behind in development, ranks 45th in the state

Baghpat News: विकास में पिछड़ा बागपत, प्रदेश में आया 45वां स्थान

Tue, 11 Mar 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 11 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Baghpat lags behind in development, ranks 45th in the state
बागपत। शासन ने सीएम डैशबोर्ड की जिलों की विकास और राजस्व की रैंक जारी कर दी। इसमें बागपत को प्रदेश में 45वां स्थान मिला है और इस तरह जनवरी की रैंकिंग के मुकाबले जिला 11 पायदान नीचे खिसक गया। इनमें सबसे बुरा हाल गन्ना मूल्य भुगतान में दिख रहा है, जिसमें बागपत 72वें स्थान पर है तो जन शिकायतों के निस्तारण में भी जिले का बुरा हाल है।
विज्ञापन

बागपत का फरवरी में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों में 46वां स्थान आया, जबकि जनवरी में 22वां स्थान था। फरवरी में राजस्व संबंधी कार्यों में 45वां स्थान आया, लेकिन जनवरी में 32वां स्थान था। दोनों को जोड़ने के बाद बागपत की रैंक 45वीं आई है, जबकि जनवरी में 34वां स्थान था। आवासों में बागपत 100 प्रतिशत, मंडी आय में 127 प्रतिशत, जल एवं सीवर संयोजन में 100 प्रतिशत तथा संपत्ति नामांतरण में 100 प्रतिशत उपलब्धि से बागपत प्रदेश की टाॅप फाइव सूची में रहा है।
विज्ञापन

बाकी अधिकांश कार्यक्रमों में बागपत की स्थिति कोई ज्यादा अच्छी नहीं है। साफ है कि जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों व राजस्व संबंधी कार्यों के क्रियान्वयन धीमी गति का खामियाजा कहीं ना कहीं बागपत की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed