फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Kotwali police filed a case against the deceased, questions raised on police action

Baghpat: कोतवाली पुलिस ने मृतक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

Wed, 02 Nov 2022 11:22 AM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Nov 2022 11:22 AM IST
सार

बागपत में कोतवाली पुलिस द्वारा कोरोना काल में मृत व्यक्ति के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज करने का मामला फिर तूल पकड़ रहा है। मृतक पक्ष ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। मृतक महबूब पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं

विज्ञापन
Baghpat: Kotwali police filed a case against the deceased, questions raised on police action
मृतक महबूब की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में कोरोना काल में मृत व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। अब मृतक पक्ष ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन


बीती 28 अक्तूबर को नगर की पट्टी मेहर में सुनील कश्यप पुत्र रामस्वरूप पर दुकान से घर जाते समय तकिये वाली मस्जिद के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। बीच-बचाव में आए सूरज जैन पुत्र मनोज जैन, मनोज जैन व मनोज कश्यप पुत्र मदन कश्यप से भी मारपीट की गई। जिसमें सुनील कश्यप, सूरज व मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने महबूब बैंड वालों के दो लड़के नाम पता अज्ञात व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: स्टार पर स्टार पेपर मिल में लगी भीषण आग, एक की मौत, करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक महबूब पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मृतक के बेटे जावेद ने बताया कि कोरोना काल में उसके पिता महबूब का निधन हो गया था। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश में काम करने लगा। वह अब भी बाहर है। उसे जानकारी मिली कि मृतक पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। अब इस प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

Baghpat: Kotwali police filed a case against the deceased, questions raised on police action
मृतक महबूब की कोरोना रिर्पोट - फोटो : अमर उजाला
ये बोले मृतक पक्ष के वकील
मृतक महबूब पक्ष के वकील आकिब चौधरी का कहना है कि यह पुलिस की घोर लापरवाही है। बिना जांच किए मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की इस कार्यशैली से मृतक के परिजनों को ठेस पहुंची है। इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। 

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल 
पुलिस के कारनामे कई बार चर्चा का कारण बनते हैं। मृतक महबूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि महबूब अपराधी नहीं है। मुकदमा दर्ज करते से दो बार महबूब भूलवश लिखा गया होगा। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: हापुड़ से दुल्हन लाने के लिए बरात लेकर रवाना हुआ ढाई फुट का दूल्हा अजीम

ये बोले सीओ
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed