फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: ITBP jawan commits suicide by consuming poisonous substance

बागपत : आईटीबीपी के जवान ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, इस बात से था परेशान

Thu, 26 Aug 2021 10:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Aug 2021 10:45 PM IST
सार

इस शिकायत से क्षुब्ध राहुल ने बुधवार रात्रि मेरठ में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पता चलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Baghpat: ITBP jawan commits suicide by consuming poisonous substance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत कोतवाली क्षेत्र के खेड़की गांव के रहने वाले आईटीबीपी के जवान ने बुधवार की रात मेरठ में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के मुताबिक वह एक युवती की ओर से कोतवाली में की गई शिकायत से परेशान था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन


खेड़की गांव का रहने वाला राहुल आईटीबीपी में जवान था और वह वर्तमान में उत्तराखंड में तैनात था। शादीशुदा होने के साथ वह तीन बच्चों का बाप भी था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जवान की दोस्ती फेसबुक पर एक युवती से हो गई। कुछ दिन पहले जवान के खिलाफ बागपत कोतवाली में तहरीर भी दी गई थी।
विज्ञापन


इस शिकायत से क्षुब्ध राहुल ने बुधवार रात्रि मेरठ में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पता चलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव लाया गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बागपत कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस भेजकर जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed