फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Injured municipal worker kept on suffering, police scold instead of taking him to hospital

Baghpat: तड़पता रहा घायल पालिका कर्मी, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल ले जाने के बजाय की अभद्रता

Thu, 05 Jan 2023 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Jan 2023 02:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल हुए पालिका कर्मी को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल भिजवाने के बजाया उल्टा उसे ही धमका दिया। आरोप है कि पुलिस ने घायल के साथ अभद्रता की।

विज्ञापन
Baghpat: Injured municipal worker kept on suffering, police scold instead of taking him to hospital
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हुआ नगर पालिका कर्मी करीब एक घंटे तक तड़पता रहा। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती नही कराया। घायल ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर पालिका के कर्मचारी शमशाद ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर आशीर्वाद मैरिज होम के पास गाड़ी लेकर कूड़ा डालने गया था। तभी बड़ौत की ओर से आ रही  ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे टक्कर मार दी। जिसमे उसके दोनों पैर टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ठीक कराएंगे लालचंद की आंख, 11 साल पहले पिता के घर खाया था खाना

शमशाद ने बताया कि वहां  पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसकी कोई मदद नहीं की और कहने के बाद भी उसे अस्पताल नही पहुंचाया गया। उसने परिवार वालों से फोन पर बात कराने के लिए कहा, लेकिन फोन भी नही कराया। बल्कि उसे धमकाया और गालियां दी।

आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी उसे तड़पता छोड़कर चले गए। वह किसी तरह अन्य कर्मचारियों की मदद से सीएचसी पहुंचा। जिसका अब निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

शमशाद का आरोप है कि वह करीब एक घंटै तक हाईवे किनारे तड़पता रहा। उधर पुलिस ने ट्रेक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed