{"_id":"59dbd32a4f1c1b76678b4eb7","slug":"baghpat-in-the-grip-of-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार की चपेट में बागपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार की चपेट में बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीडि़त।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल बुखार ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। बुखार पीड़ितों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। जिला अस्पताल में 20 मरीज भर्ती हैं, जबकि करीब 315 मरीज हर रोज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। देहात में भी बुखार का प्रकोप बढ़ गया है।
मौसम में बदलाव के साथ वायरल का प्रकोप भी बढ़ गया। मलेरिया, टाइफाइड, चिकन गुनिया ने लोगों को जकड़ा में ले लिया। बच्चों से लेकर बड़े तक बुखार से पीड़ित है। जिला अस्पताल में 315 के करीब वायरल के मरीजों का उपचार चिकित्सकों ने किया। यह हाल एक या दो दिन का नहीं बल्कि हर दिन करीब इतने ही मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
जनरल वार्ड में 20 मरीज भर्ती है, जिनका इलाज डॉक्टर कर रहें है। सीएचसी में काफी संख्या में मरीजों का डॉक्टरों ने उपचार किया, इसमें बुखार, नजला, जुकाम के रोगी रहे। प्राइवेट अस्पताल बुखार से ग्रस्त लोगों से भरे पड़े है।
विज्ञापन
वायरल के बढ़ने का कारण डॉक्टर मौसम में आए बदलाव को मान रहे हैं।मेडिकल अफसर डॉ. विकास के अनुसार मौसम बदल रहा है। ऐसे में ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। ठंडे पानी का सेवन बंद कर दें, रात में सर्दी बढ़ रही है, इसको देखते हुए पंखे में गर्म चादर का इस्तेमाल करें, मच्छरों से शरीर को बचाएं।
दिनभर में करीब 1300 मरीजों का उपचार हुआ, जिसमें सबसे अधिक वायरल से पीड़ित मिले हंै। मौसम बदलाव के कारण बुखार बढ़ रहा है। ऐसे मौसम में एहतियात की जरूरत है। मच्छरों से बचे, ठंडे पानी का सेवन न करें
- डॉ. अशोक लाटियान, प्रभारी सीएमएस।