{"_id":"611df42d8ebc3e7a080528a1","slug":"baghpat-illegal-liquor-smugglers-and-25-thousand-prize-money-gangster-woman-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : अवैध शराब की तस्कर व 25 हजार की ईनामी गैंगस्टर महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : अवैध शराब की तस्कर व 25 हजार की ईनामी गैंगस्टर महिला गिरफ्तार
Thu, 19 Aug 2021 11:33 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:33 AM IST
सार
बागपत पुलिस ने शराब तस्कर महिला को गिरफ्तार किया है। वह हरियाणा भागने की फिराक में थी। उस पर पुलिस ने पिछले साल 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार महिला शराब तस्कर पुलिस के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में कोतवाली पुलिस ने गुरूवार सुबह अवैध शराब की तस्कर व 25 हजारी ईनामी गैंगस्टर महिला को गिरफ्तार किया है। वह हरियाणा भागने की फिराक में थी। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला सुनीता पत्नी शिवम जैन आजाद नगर कालोनी की रहने वाली है। सीओ आलोक कुमार को सूचना मिली कि 25 हजार की ईनामी गैंगस्टर व अवैध शराब की तस्करी में शामिल आरोपी महिला सुनीता बिनौली रोड बस स्टैंड पर खड़ी हुई है और हरियाणा भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल शिव प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पिछले वर्ष सुनीता पर पुलिस प्रशासन ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन