फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: I have come after killing my father, come and arrest me

Baghpat: पिता की हत्या करके आया हूं, आओ गिरफ्तार कर लो... आधी संपत्ति के चक्कर में पूरी जिंदगी खराब

Mon, 18 Nov 2024 10:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 18 Nov 2024 10:03 PM IST
सार

हरेंद्र ने खेत पर काम करते पिता कृष्णपाल पर फावड़े से तब तक वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद घर जाकर सो गया और सुबह उठकर सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन
Baghpat: I have come after killing my father, come and arrest me
लुहारी गांव में मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृष्णपाल ने अपनी संपत्ति को तीन हिस्सों में बांट दिया था। एक हिस्सा हरेंद्र, दूसरा छोटे बेटे रूपेंद्र को दिया तो तीसरा हिस्सा अपने पास रखा। इस तरह बंटवारा होने पर हरेंद्र नाराज था और आधी संपत्ति लेना चाहता था। इसी को लेकर उसका पिता से विवाद हुआ।
विज्ञापन

 

बड़ौत थाना क्षेत्र के लुहारी गांव में रविवार देर रात खेत में सिंचाई कर रहे किसान कृष्णपाल (60)  की बेटे हरेंद्र ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर जाकर सो गया। सोमवार सुबह बड़ौत थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 35 बीघा जमीन व अन्य संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि हरेंद्र ने वहां रखे फावड़े से कृष्णपाल के सिर पर कई वार किए। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो शव खेत में पड़ा था। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि किशन उर्फ कृष्णपाल के छोटे बेटे दिल्ली बोर्ड कर्मी रूपेंद्र ने बड़े भाई हरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed