फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Hospital opened after two days, patients increased, queue continued from registration window

बागपत: दो दिन बाद खुला अस्पताल, मरीजों की भीड़ बढ़ी, पंजीकरण खिड़की से लेकर ओपीडी तक लगी रही कतार

Tue, 03 Oct 2023 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Oct 2023 12:48 PM IST
सार

Baghpat News: बागपत जनपद में बुखार से लोग परेशान हैं। जिले के हेवा गांव में बुखार से दो दिन में तीन महिलाओं की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। ऐसे में अन्य क्षेत्रों के लोग भी संक्रमण से डर रहे हैं। मंगलवार को दो दिन बाद जिला अस्पताल खुला तो ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ नजर आई।

विज्ञापन
Baghpat: Hospital opened after two days, patients increased, queue continued from registration window
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइनें - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बुखार का कहर जारी है। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। पंजीकरण खिड़की से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लाइन लगी रही। अस्पताल में दवा लेने आए मरीजों को घंटों तक लाइन में लगाकर इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


रविवार और सोमवार को दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को अस्पताल खुला। अस्पताल में मंगलवार को मरीजो की अधिक भीड़ रही, जिससे मरीजो को इलाज के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल की पंजीकरण खिड़की पर पंजीकरण कराने के लिए मरीज और तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। मरीजों को पंजीकरण कराने के लिए दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्मिची यूपी में बिछी चुनाव की बिसात: अलग राज्य के मुद्दे को मिली हवा, फीका पड़ा जाट आरक्षण का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद जांच कराने के लिए मरीजों को ओपीडी में लाइन लगाकर इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा। इसके अलावा मंगलवार को बागपत सीएचसी पर भी मरीजों की काफी भीड़ रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि वायरल के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवा  के साथ साफ-सफाई के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
 
घंटों करना पड़ा इंतजार
अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पहले पंजीकरण खिड़की और फिर ओपीडी की लाइन में लगने के लिए मजबूर होना पड़ा।
 
सीएमएस ने किया निरिक्षण
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने जिला अस्पताल की ओपीडी, जनरल वार्ड के अलावा महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सही और समय पर उपचार देने के निर्देश दिए।
 
दो दिन की छुट्टी के बाद  जिला अस्पताल खुला है, जिससे मंगलवार को अस्पताल में  मरीजों की काफी भीड़ रही और मरीजो को इंतजार करना पड़ा। - डॉ एस के चौधरी,सीएमएस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed