फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Hand of Ambedkar's statue broken in Aminagar Sarai, commotion and demonstration, people said...

Baghpat: अमीनगर सराय में आंबेडकर की मूर्ति का हाथ तोड़ा, हंगामा और प्रदर्शन, लोग बोले- दोषी को पकड़ो

Sun, 16 Feb 2025 11:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 16 Feb 2025 11:42 AM IST
सार

अमीनगर सराय में आंबेडकर भवन के बाहर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का असामाजिक तत्वों ने हाथ तोड़ दिया। समाज के लोग हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन
Baghpat: Hand of Ambedkar's statue broken in Aminagar Sarai, commotion and demonstration, people said...
क्षतिग्रस्त प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमीनगर सराय के वार्ड दो में आंबेडकर भवन के बाहर लगी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का असामाजिक तत्वों ने हाथ तोड़ दिया। इसका पता चलने पर समाज के लोग भड़क गए और हंगामा करते हुए धरना देकर बैठ गए। पूर्व चेयरमैन व पुलिस ने दोबारा प्रतिमा को ठीक कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। उधर, लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अमीनगर सराय के रहने वाले रामप्रकाश, देवेंद्र आदि ने बताया कि शुक्रवार रात आंबेडकर भवन में लगी प्रतिमा में तोड़फोड़ की गई। सुबह समाज के लोगों ने देखा तो आंबेडकर की प्रतिमा के हाथ की अंगुलियां टूटी हुई मिलीं। इसका पता चलने पर समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग एकत्रित होकर आंबेडकर भवन के बाहर धरना देकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व रात में यहां बैठकर शराब पीकर शोर मचाते रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर सिंघावली अहीर पुलिस और पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक वहां पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने पूर्व चेयरमैन को ज्ञापन सौंपकर वहां सीसीटीवी कैमरा लगवाने, प्रतिमा को सही करवाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर विक्रम, भीमसैन, राजबीर, धर्मेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रतिमा में तोड़फोड़ करने वालों का पता लगाया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed