UP: पूर्व विधायक का फेसबुक अकाउंट हैक, पोस्ट किए अश्लील वीडियो-फोटो, SP को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग
Baghpat News : पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला का फेसबुक एकाउंट हैक कर लिया गया। इतना ही नहीं उस अकाउंट पर अश्लील वीडियो और फोटो भी पोस्ट किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में छपरौली के पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला का इंडोनेशिया के हैकरों ने फेसबुक एकाउंट हैक कर लिया और उससे अश्लील पोस्ट वायरल कर दी। इसके बाद जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक ने एसपी सहित साइबर सेल को पत्र लिखकर हैकर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
छपरौली के पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के फेसबुक एकाउंट से सोमवार को अश्लील पोस्ट हो गया। पोस्ट वायरल होने लगा। जानकारी होने पर पूर्व विधायक ने रमाला थाना और साइबर सेल को पत्र लिखकर बताया कि सहेंद्र सिंह रमाला नाम से उनका फेसबुक एकाउंट है। जो किसी व्यक्ति द्वारा दोपहर दो बजे हैक कर लिया गया है। उससे आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पोस्ट किए जा रहे हैं। पूर्व विधायक ने साइबर सेल से जांच कराकर ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: दोस्त बने दुश्मन: बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पहले शराब पिलाई फिर सिर कूचकर की हत्या, मोबाइल ने खोला राज
दो दिन पहले भी इंडोनेशिया के हैकरों ने फेसबुक अकाउंट को हैंक करने का प्रयास किया था, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे, लेकिन उन्होंने फिर से मेरा अकाउंट हैंक कर दिला और हैक अकाउंट से कुछ अश्लील फोटो वायरल कर दी। इस संबंध में एसपी और साइबर सेल को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है। -पूर्व विधायक सहेंद्र रमाला
यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन
पूर्व विधायक का फेसबुक अकाउंट हैक करने की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी जांच कर के की जा रही है। - सविरत्न गौतम सीओ