{"_id":"60157b9c8ebc3e08aa4b9113","slug":"baghpat-government-effigy-burnt-in-naurojpur-gurjar-village-ban-on-bjp-leaders-coming","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपतः नौरोजपुर गुर्जर गांव में फूंका सरकार का पुतला, भाजपा नेताओं आने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपतः नौरोजपुर गुर्जर गांव में फूंका सरकार का पुतला, भाजपा नेताओं आने पर लगाई रोक
Sat, 30 Jan 2021 09:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कृषि कानूनों के विरोध में फूंका सरकार का पुतला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव में युवाओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। युवाओं ने एलान किया कि गांव में भाजपा नेताओं की एंट्री बंद है। अगर यहां कोई आता है तो उसका काले झंड़े दिखाकर विरोध किया जाएगा। जो भाजपा नेता किसान की बात करने के लिए गांव में आएगा, सिर्फ उसे ही आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिसबल एकत्र किए जाने और बड़ौत में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में युवा रात के समय नौरोजपुर गुर्जर गांव में एकत्र हुए। युवाओं ने भाजपा सरकार का पुतला बनाकर फूंका। युवा सभाष डागर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। किसानों को जातियों में बांटकर लड़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। किसान की सिर्फ किसान ही जाति है। किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने का काम करें।
विज्ञापन
युवाओं ने कहा कि वह बीजेपी सरकार से खिलाफ है। गांव में बीजेपी के नेताओं की एंट्री बंद कर दी गई है। अगर कोई भाजपा का नेता किसान की बात करने के लिए आता है, तो उसे आने दिया जाएगा। किसान विरोधी भाजपा नेताओं को गांव में नहीं आने दिया जाएगा। प्रथम कुमार, रूपेश कुमार, विजय कुमार, अक्षय कुमार, सर्वेश, सरवर, विकास कुमार, मोंटी, नीरज कुमार, भूरा प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों के होर्डिंग भी कर दिए आग के हवाले
आक्रोशित युवाओं ने गांव में लगाए गए प्रचार होर्डिंग भी आग के हवाले कर दिए। जिले के जनप्रतिनिधियों के फोटो लगे इन होर्डिंग को भी जलाकर गुस्से का इजहार किया गया।