{"_id":"636e6a8a7e0de01e1d292aee","slug":"baghpat-four-miscreants-on-bike-robbed-three-lakhs-of-cash-from-salesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बाइक सवार चार बदमाशो ने सेल्समैन से तीन लाख की नगदी लूटी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बाइक सवार चार बदमाशो ने सेल्समैन से तीन लाख की नगदी लूटी, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 11 Nov 2022 09:32 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:32 PM IST
सार
पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नही लग सका। पुलिस बदमाशों की छानबीन में जुटी है। सीओ विजय कुमार चौधरी का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर घटना जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ढिकोली बंथला मार्ग के विनयपुर गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर कलेक्शन करके लौट रहे पेंट व्यापारी के सेल्समैन से तीन लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मामले की सूचना रटौल चौकी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
शाहदरा के बैंक कालोनी निवासी रवि पुत्र सरजीत सिंह शाहदरा में पैंट व्यापारी के यहा नौकरी करता है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह स्कूटी पर सवार होकर लोनी, चिरोड़ी के पैंट दुकानदारों से रटौल बाजार में कलेक्शन करने आया था। रटौल का बाजार बंद होने के कारण वह अपने घर वापस शाहदरा लौट रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह ढिकोली बंथला मार्ग के विनयपुर गेट के समीप पहुंचा तो तभी चार बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली और तमंचे के बल पर उससे करीब तीन लाख रुपए लूट कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना रटौल पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नही लग सका। पुलिस बदमाशों की छानबीन में जुटी है। सीओ विजय कुमार चौधरी का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर घटना जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।