{"_id":"63c5306a57550b61c847944c","slug":"baghpat-former-councilors-protest-against-corruption-in-the-municipality-eo-says-allegation-is-baseles-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व सभासदों ने दिया धरना, ईओ बोले-आरोप निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व सभासदों ने दिया धरना, ईओ बोले-आरोप निराधार
Mon, 16 Jan 2023 04:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:39 PM IST
सार
नगर पालिका परिषद के निवर्तमान सभासदों ने सोमवार को भ्रष्टाचार के आरोप लगा पालिका में सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व सभासदों ने दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में नगर पालिका परिषद के निवर्तमान सभासदों ने सोमवार को भ्रष्टाचार के आरोप लगा पालिका में सांकेतिक धरना दिया। बताया कि बुधवार को फिर से धरना दिया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
धरने पर बैठे निवर्तमान सभासदों का कहना था कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जो कार्य नगर क्षेत्र में कराए जाने थे, उनकी आड़ में बंदरबांट किया गया है। करोड़ों रुपये का खेल विकास कार्यों के नाम पर कर दिया गया है। अधिकारों का जमकर दुरुपयोग पालिका अधिकारियों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:तेंदुए का खौफ: कई कॉलोनियों में बढ़ी सुरक्षा, सैर पर भी नहीं गए लोग, तलाश में लगी विशेषज्ञों की टीम
विज्ञापन
पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत मंडलायुक्त, डीएम से लेकर सीएम पोर्टल पर भी की हुई है, लेकिन जांच को पालिका के ही अधिकारी दबाकर बैठे हुए हैं। निवर्तमान सभासदों का कहना था कि सोमवार को तीन घंटे का सांकेतिक धरना दिया गया है।
अब बुधवार को चार घन्टे का धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि कार्रवाई नहीं होती है तो पालिका में ही अनिश्चितकालीन धरना व अनशन शुरू किया जाएगा। निवर्तमान सभासद रेणु तोमर, नगेन्द्र तोमर, ललित जैन ने पालिका परिसर में धरना शुरू कर दिया।
इस सम्बंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक ने आरोप निराधार बताया और कहा कि नियमानुसार ही कार्य किएं गए है। यदि फिर भी निर्वतमान सभासदों को लगता है कि विकास कार्यो में गडबडी हुई है तो लिखित में शिकायत देकर जांच करा सकते है।