फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: fight broke out between the Baratis while dancing and eight people were injured

Baghpat: चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर बवाल, एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर पीटा, जमकर चले लात-घूंसे

Wed, 08 Feb 2023 07:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Feb 2023 07:05 PM IST
सार

Baghpat News : चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर बराती आपस में भिड़ गए। बरातियों ने एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर पीटा। इस दौरान जमकर लात-घूंसे भी चले।

विज्ञापन
Baghpat: fight broke out between the Baratis while dancing and eight people were injured
बराती आपस में भिड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमंचे पर डिस्को गाने पर नाचने को लेकर बराती आपस में भिड़ गए और सड़क पर गिराकर एक-दूसरे को पीटा। जिसमें करीब आठ बरातियों को मामूली चोट लगी है। पुलिस के लाठियां लेकर दौड़ लगाने पर बराती भागने लगे, जिनमें कई को पकड़ लिया। लेकिन उनको आपसी मामला बताकर छोड़ दिया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बागपत में यमुना रोड पर काली मंदिर के पास एक मंडप में गुराना गांव से बरात आई थी। चढ़त में बराती नाच रहे थे। तभी डीजे पर तमंचे पर डिस्को गाना बजा दिया। कुछ बरातियों के नशे में होने के कारण पहले से नाच रहे बरातियों को हाथ लग गया। इस पर ही बरातियों में पहले नोकझोंक होने लगी और उसके बाद दोनों पक्षों के बराती वहां पहुंचकर मारपीट करने लगे। वहां 50 से ज्यादा बरातियों ने एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर लात-घूंसे व बेल्ट से हमला किया। वहां रहने वाले लोग भी देखने के लिए बाहर निकले तो झगड़े में उनको भी बेल्ट लग गई। जिससे वहां रास्ते में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो झगड़ा करने वाले बराती भागने लगे। जिनमें से कई को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन बरातियों ने आपसी मामला बताते हुए फिर से झगड़ा नहीं करने की बात कही। जिस पर पुलिस ने उनको छोड़ दिया। वहीं इस पूरी घटना की लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: दुखद घटना से हिल गया पूरा शहर, गांव में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक तरीके से पांच लोगों की मौत

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बरातियों में झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वहां तब मामला शांत हो गया था और उनमें आपस में बातचीत हो गई थी। किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Meerut: अधूरी रह गई परवेज मुशर्रफ की ये हसरत, मौत से पहले मेरठ में आकर करना चाहते थे ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed