फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Father of Two Marries Again Without Divorce, Wife Alleges Pressure for Illicit Relations in Baghpat

Baghpat: पत्नी को तलाक दिए बिना दो बच्चों के पिता ने की दूसरी शादी, विवाहिता ने लगाए हैरान करने वाले आरोप

Tue, 19 Aug 2025 05:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 19 Aug 2025 05:03 PM IST
सार

बागपत में पत्नी को तलाक दिए बिना दो बच्चों के पिता ने दूसरी शादी कर ली। विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन
Baghpat: Father of Two Marries Again Without Divorce, Wife Alleges Pressure for Illicit Relations in Baghpat
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता का कहना है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है, जबकि उनके दो छोटे बच्चे भी हैं।

विज्ञापन


मेरठ जिले के कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी महिला की शादी मई 2021 में हुई थी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष लगातार दहेज में बाइक लाने की मांग करता रहा और कई बार उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 17 अगस्त की रात ससुराल वाले जबरन उसके कमरे में घुस आए और पति ने उसे फोटो दिखाकर दूसरी शादी की जानकारी दी। इतना ही नहीं, विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने उस पर देवर और चचिया ससुर के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता ने पूरी घटना की शिकायत पुलिस से की है। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed