फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Farmer shot dead in packed market... People said in terror - We did not see anything

UP: बागपत में भरे बाजार गोली मारकर किसान की हत्या... दहशत के मारे लोग बोले- हमने कुछ नहीं देखा

Fri, 24 Jan 2025 07:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 24 Jan 2025 07:01 PM IST
सार

किसान देवेंद्र शुक्रवार को पथरी की दवाई लेकर लौट रहा था। कैडवा मोड के पास बदमाश उसे गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Baghpat: Farmer shot dead in packed market... People said in terror - We did not see anything
शव को देखते ग्रामीण और छोटे-छोटे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमीनगर सराय के हजूराबाद गढ़ी गांव के किसान देवेंद्र (45) की शुक्रवार शाम कैडवा मोड़ के पास कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। वहां से गुजरने वाले लोगों ने देवेंद्र का गोली लगा शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

बताया गया कि किसान देवेंद्र शुक्रवार को पथरी की दवाई लेने अमीनगर सराय गया था। वहां से लौटते समय कैडवा मोड से पैदल ही गांव आ रहा था। तभी भरे बाजार उसे कार सवार बदमाशों ने रोक लिया और गोली मारकर फरार हो गए। फायरिंग होने से मौके पर दहशत का माहौल हो गया। लोगों ने देवेंद्र के गांव में सूचना दी। देवेंद्र के परिजन दौड़े-दौड़े आए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि देवेंद्र के दो बेटे हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। उसके परिवार की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और शीघ्र ही घटना का खुलासा करने की बात कही। वहीं जब पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों से बात की, तो किसी ने भी ठीक से जवाब नहीं दिया। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने कुछ नहीं देखा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed