फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Farmer murdered by strangulation, dead body found in a field

बागपत में बड़ी वारदात:किसान की गला दबाकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, परिजनों में कोहराम

Thu, 11 Apr 2024 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Apr 2024 01:07 PM IST
सार

बागपत जनपद में एक किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई। किसान का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Baghpat: Farmer murdered by strangulation, dead body found in a field
किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत के मलकपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक किसान की कुछ लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को जई के खेत में फेंक दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में मृतक किसान के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। किसान की मौत से परिजन गमगीन है।

विज्ञापन


मलकपुर गांव निवासी यशपाल उम्र 65 साल पुत्र राम सिंह बुधवार की शाम साढे चार बजे खेत के लिए गया था, लेकिन देर रात भी वापस नहीं लौटा। बृहस्पतिवार की सुबह जब गांव के किसान खेतों में काम करने गए तो यशपाल का नग्न अवस्था में शव जई के खेत में पड़ा मिला। यशपाल के मुंह में कपड़ा ठूंसा था।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर संजय शर्मा, एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में मृतक किसान के बेटे नितिन ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। किसान की मौत से परिजन गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शराब पीने के दौरान झगड़े होने पर गला व मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है, क्योंकि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति की जानकारी मिलेगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed