{"_id":"601e9b7f8ebc3e4b2d7926ca","slug":"baghpat-farmer-chain-formed-fierce-slogans-against-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: ढिकौली में बनाई किसान श्रृंखला, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: ढिकौली में बनाई किसान श्रृंखला, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Sat, 06 Feb 2021 07:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 06 Feb 2021 07:07 PM IST
सार
- कृषि कानूनों के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम लिखित मांगपत्र अधिकारियों को सौंपा
- जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
bku
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत के चांदीनगर में कृषि कानूनों के विरोध में ढिकौली गांव के किसानों ने मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। जो कानून किसानों को ही स्वीकार नहीं है, उन्हें जबरन किसानों पर थोपने का काम किया जा रहा है। सरकार ने मनमानी की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में किसान गांव के मुख्य तिराहे पर एकत्र हुए। किसानों ने मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि सरकार को कृषि कानून वापस लेने होंगे।
विज्ञापन
कानून के विरोध में देश का किसान एकजुट होकर खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार किसानों की बात मानने के बजाए अपनी मनमानी पर उतारू हो गई है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
पांची चौराहे पर किसानों के बीच खेकड़ा तहसील से अधिकारी पहुंचे, जिन्हें मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान रामपाल सिंह, विनोद प्रधान, विक्रम सिंह, ओमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, संदीप ढाका, देवेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, ईश्वर कुमार, इंद्रपाल सिंह, नीरज सिंह, सहंसरपाल, हरपाल सिंह, सुभाष ढाका, धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/