स्वाद लाजवाब: बागपत की मशहूर बालूशाही की विदेशों तक है मांग, आज भी कायम है वर्षों का विश्वास
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की बालूशाही के स्वाद का हर कोई दीवाना है। त्योहार पर लोग अन्य मिठाई के बजाए बालूशाही को अधिक पसंद करते हैं। लोगों का कहना है कि वर्षों बीत जाने के बावजूद आज भी बागपत की बालूशाही के स्वाद और गुणवत्ता में कोई फर्क नहीं आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद की बालूशाही का नाम लेते ही लोगों के मूंह में पानी आ जाता है। यहां की बालूशाही जिले में ही नहीं, बल्कि दिल्ली सहित अन्य कई जिलों में मशहूर है। सबसे पहले अग्रवाल मंडी टटीरी में स्वर्गीय लाला गंगा प्रसाद ने भगत जी की बालूशाही की शुरुआत की थी।
देखें वीडियो:
अब बागपत के अलावा प्रदेश के कई जिलों और दिल्ली में इनकी शाखाएं चल रही हैं। बागपत में अन्य जिले के लोग भी बालूशाही खरीदने के लिए आते हैं ओर घर में आए मेहमानों को भी बागपत की बालूशाही खिलाते हैं। त्योहारों पर बागपत की बालूशाही की मांग और ज्यादा बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: Baghpat: मोबाइल चार्जर से करंट लगने से प्रधान के चचेरे भाई की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बागपत की बालूशाही में आज भी वर्षों पुराना स्वाद और गुणवत्ता बरकरार है। यही कारण है कि अन्य मिठाई के बजाए लोग त्योहार पर बालूशाही पर अधिक भरोसा करते हैं। -राजीव कौशिक, न्यू काॅलोनी बागपत
बालूशाही पर लोगों का भरोस कायम है। वर्षों बाद भी बालूशाही के स्वाद में कोई बदलाव नही आया है, जो बालूशाही बागपत में बनती है वह कहीं नहीं बन सकती। इससे बागपत की बालूशाही पर लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है। - वीरेंद्र, गौरीपुर जवाहरनगर
शुद्ध देशी घी से तैयार कराई जाती है बालूशाही
बागपत में भगवान जी बालूशाही के संचालक जयभगवान का कहना है कि उनके यहां शुद्ध देशी घी से बालूशाही तैयार कराई जाती है। बालूशाही बनाते समय मावा, मेवा और अन्य सामग्री की गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.