फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Fake deed of land worth Rs 40 lakh given to Jammu and Kashmir woman, case against 11

Baghpat: जम्मू कश्मीर की महिला से जमीन का फर्जी बैनामा कर 40 लाख ठगे, सपा नेता और लेखपाल समेत 11 पर केस

Mon, 11 Nov 2024 10:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 11 Nov 2024 10:33 PM IST
सार

जमीन का फर्जी बैनामा करने के बाद कुछ लोगों ने इस पर प्लॉटिंग करनी शुरू कर दी। उन्हें लग रहा था कि महिला जम्मू कश्मीर की है, वह जमीन देखने कम ही आएगी। 

विज्ञापन
Baghpat: Fake deed of land worth Rs 40 lakh given to Jammu and Kashmir woman, case against 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

सिंघावली अहीर गांव में फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने के मामले में सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव राहुल यादव, लेखपाल सहित 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला की शिकायत पर एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

 

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ा डोडा निवासी शकीला बानो परिवार के साथ दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स एशियाड में रहती हैं। शकीला ने बताया कि 15 फरवरी 2023 को सिंघावली अहीर गांव में इलाहाबाद बैंक द्वारा गरिमा स्टील प्राइवेट लिमिटेड फर्म की 4610 वर्ग मीटर जमीन नीलाम की गई थी। इस जमीन को उसने 40 लाख रुपये में खरीदा था, जो नरेश के नाम थी। जमीन का बैनामा शकीला के नाम हो गया था। मगर जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। थाने में कई बार शिकायत की, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की थी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव राहुल यादव, लेखपाल, मिंटू शर्मा, सुनील, हरिओम, सोम यादव, ब्रजभूषण, अभिषेक भारद्वाज और जगवीर पर मुकदमा दर्ज किया है। बैनामे के बाद जगवीर की मौत हो गई थी। 
 
विज्ञापन

जमीन के पूर्व मालिक ने सपा नेता के साथ मिलकर किया खेल
जमीन के पूर्व मालिक नरेश कुमार के बेटे अभिषेक भारद्वाज ने सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव राहुल यादव के साथ मिलकर फर्जी तरीके से बैनामा करने का खेल किया। उसे पता था कि महिला कश्मीर की रहने वाली है और गांव में जमीन देखने के लिए नहीं आएगी। भूमाफियाओं के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed