{"_id":"6835e44c9ef68c6547059a05","slug":"baghpat-ex-serviceman-shot-on-national-highway-two-miscreants-surrounded-him-and-committed-the-crime-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: नेशनल हाईवे पर पूर्व सैनिक को मारी गोली, दो बदमाशों ने घेरकर की वारदात, मेरठ रेफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: नेशनल हाईवे पर पूर्व सैनिक को मारी गोली, दो बदमाशों ने घेरकर की वारदात, मेरठ रेफर किया
Tue, 27 May 2025 09:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 May 2025 09:43 PM IST
सार
गुराना मार्ग निवासी पूर्व सैनिक राजकुमार और दिलीप विहार निवासी अमरदीप का गैराज है। राजकुमार गैराज के पीछे शौच करने गए थे। तभी दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित बालाजी गैराज के पास सोमवार रात पूर्व सैनिक राजकुमार को गोली मार दी गई। पैर में गोली लगने से घायल पूर्व सैनिक का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
गुराना मार्ग निवासी पूर्व सैनिक राजकुमार शहर के दिलीप विहार कालोनी निवासी अमरदीप के साथ साझे में बालाजी गैराज चलाते हैं। अमरदीप ने बताया कि सोमवार रात दोनों गैराज में बैठे हुए थे। करीब नौ बजे राजकुमार शौच करने के लिए गैराज के पीछे की तरफ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां पर दो बदमाशों ने राजकुमार पर गोली चला दी। इसमें एक गोली राजकुमार के पैर में लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश भाग गए। इसके बाद घायल का शहर के निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल राजकुमार को मेरठ रेफर कर दिया।
इस मामले में बड़ौत कोतवाली पुलिस का कहना है कि अमरदीप की तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घायल के परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।