फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Energy Corporation worker stabbed to death, body found in car written by MLA

Baghpat: ऊर्जा निगम कर्मी की चाकू मारकर हत्या, विधायक लिखी गाड़ी में मिला शव

Thu, 22 Aug 2024 09:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 22 Aug 2024 09:49 PM IST
सार

एक विद्युत कर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। विधायक लिखी कार में शव पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Baghpat: Energy Corporation worker stabbed to death, body found in car written by MLA
जॉनी त्यागी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोइस नंगला-धनौरा मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के समीप हापुड़ जिले के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव के ऊर्जा निगम कर्मी शानू त्यागी उर्फ जॉनी (27) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव विधायक लिखी गाड़ी में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

हापुड़ जिले के सिंभावली थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव का रहने वाला शानू त्यागी उर्फ जॉनी ऊर्जा निगम में संविदा कर्मी था। वह बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे परिजनों से बागपत में काम होने की बात कहकर घर से चला था। वह अपने दोस्त अर्जुन त्यागी की एक्सयूवी गाड़ी लेकर आया था। बृहस्पतिवार देर शाम को एक किसान ने पोइस नंगला गांव के पास सड़क किनारे काफी देर से गाड़ी खड़ी देखी। गाड़ी के अंदर देखा तो उसमें शानू त्यागी उर्फ जॉनी का शव पड़ा था। इसकी सूचना गांव व थाने में दी गई। पुलिस ने आकर छानबीन की तो पता चला कि उसकी छाती में चाकू मारकर हत्या की गई है। गाड़ी के अंदर से चाकू का कवर मिला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन कर घटना के बारे में बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल की जांच की। एसपी ने बताया कि परिजनों से बातचीत और पोस्टमार्टम के बाद कुछ स्थिति साफ होगी। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन

घटनास्थल को लेकर उलझी रही सिंघावली व बिनौली पुलिस
जिस जगह पर गाड़ी खड़ी हुई थी, वहां सिंघावली अहीर व बिनौली थाने की सीमा है। हत्या की सूचना पर दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। मगर काफी देर पुलिस थानों की सीमा को लेकर उलझी रही। जब स्थिति साफ हुई तो सिंघावली अहीर थाना पुलिस शव को लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed