फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat drowned in mourning over Chaudhary Ajit Singh's death

चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक में डूबा बागपत

Thu, 06 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Baghpat drowned in mourning over Chaudhary Ajit Singh's death
पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों ने शोक सभाएं कर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर पूरा जिला शोक में डूब गया। जगह-जगह शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। रालोद के जिला कार्यालय पर शोक सभा में जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि चौधरी साहब के निधन से राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने जीवन पर्यंत किसानों और मजदूरों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी। यहां बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर तोमर, देवेंद्र आर्य, इरफान मलिक, आशुतोष तोमर, बॉबी, रीता चौहान, रेणु तोमर आदि मौजूद रहे।
युवा रालोद कार्यकर्ताओं की सभा अग्रवाल मंडी टटीरी में अर्पित रूहेला के आवास पर हुई। जिसमें अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। यहां सुमित राजपूत, कृष्णपाल, पंडित इंद्रपाल शर्मा, आशीष राजपूत, ऋषभ जैन, लोकेश प्रजापति, पवन शर्मा, अमित त्यागी, डॉ. अशोक कुमार, करण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चांदीनगर के रटौल गांव के शीशमहल में आयोजित शोकसभा में नेशनल माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य ने रालोद प्रमुख के निधन पर शोक जताया। पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद व फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जीएम मुस्तफा ने कहा कि किसानों-मजदूरों के मसीहा व धार्मिक के एकता के प्रतीक का चला जाना बड़ा नुकसान है। मोहम्मद सलीम सिद्दीकी ने कहा कि अजीत सिंह की उलेमाओं से काफी नजदीकी रही है। यहां कुंवर रहीस, हाजी मोइनुद्दीन, नसीम अहमद, ख्वाजा नसीम, जाहिद सैफी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाला क्षेत्र में रालोद कार्यकर्ताओं ने कंडेरा गांव में रविंदर मुखिया और कासिमपुर खेड़ी में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र प्रधान के आवास पर आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रखा। वहीं, चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। यहां डॉ. ओमप्रकाश, देवेंद्र वर्मा, विवेक, आशीष, ओमवीर मुखिया, डॉ. अमित, अकरम, जुल्ला प्रधान आदि ने दुख जताया।
संपादक जी
चौधरी अजित सिंह ने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसका लाभ क्षेत्र ही देश के प्रत्येक नागरिक को मिल रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान किया।- डॉ. प्रतीत कुमार, प्राचार्य चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय छपरौली
दोघट का चौगामा क्षेत्र चौधरी अजित सिंह के निधन से शोक में डूब गया। जिला पंचायत सदस्य रहीसुद्दीन, पप्पन राणा, सोमपाल राठी, सत्यवीर राठी, धर्मेंद्र राठी, शुभेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रपाल प्रधान, नरेश वैदवान, अमित वैदवान, सतेंद्र राणा, देवेंद्र प्रधान, पम्मी प्रधान आदि ने दुख व्यक्त किया।

दाहा में रालोद मुखिया के निधन पर पार्टी के आनंद, सुरेश राणा, डॉ. विनोद राणा, रहीसुद्दीन त्रिपाल प्रधान, टीकरी चेयरमैन सोमपाल राठी, संजू प्रधान, रहीसु प्रधान, रामनाथ प्रधान, प्रताप प्रधान निरपुड़ा, बिन्नू राणा, तेजपाल, महिपाल, सतवीर टीकरी, अंकित राणा, सतवीर, कप्तान सिंह, तेजपाल धनौरा, ग्राम प्रधान मांगेराम चेयरमैन मोहन शर्मा आदि दुख जताया। अग्रवाल मंडी टटीरी में रालोद नगर अध्यक्ष सुनील चौधरी के आवास पर शोक सभा हुई। इसमें चौधरी साहब के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यहां पूर्व चेयरमैन पति विजय पाल सिंह, कृष्ण पाल, प्रहलाद, डायरेक्टर सीताराम, हाजी यूसुफ खान, पवन कुमार, समाजसेवी मुकेश रोहिल्ला, विजय मानव, कृष्णपाल आदि ने भी दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed