फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat divid in threezonas, six sector

बागपत को तीन जोन, छह सेक्टर में बांटा

Tue, 18 Jul 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 18 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Baghpat divid in threezonas, six sector
पुरा महादेव मंदिर में शिवभक्तों पर नजर रखता पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे प्रशासन ने मेला क्षेत्र को तीन जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि अधिकारियों को ड्यूटी सतर्कता से करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि एसडीएम बड़ौत दर्शन सिंह निगम, डिप्टी कलेक्टर अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक एमएल पटेल, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके गौतम, एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार उपाध्याय और उप कृषि निदेशक को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा परशु रामेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र को छह सेक्टर में बांटकर यहां पर जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। मेला मजिस्ट्रेट विवेक कुमार यादव ने टीम के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाएं देखीं और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से भी बातचीत कर समस्याएं जानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें बनाया गया सेक्टर मजिस्ट्रेट
डीसीओ सुशील कुमार, जिला विकास अधिकारी हूबलाल, खंड विकास अधिकारी पिलाना विकास कुमार, पूर्वी यमुना नहर डौला के सहायक अभियंता दिनेश त्यागी, जिला बचत अधिकारी नपेंद्र अग्निहोत्री, जिला युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी संतराम, डीएसओ चमन शर्मा, बीएसए योगराज सिंह, एएमए प्रदीप कुमार सक्सेना, अपर जिला कृषि अधिकारी जय कुमार, बीडीओ खेकड़ा अमित कुमार को बनाया गया है।


इस तरह बदलेगी ड्यूटी
जिन जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी सुबह आठ बजे शुरू होगी, वह 12 घंटे तक रात आठ बजे तक वहां तैनात रहेंगे। रात आठ बजे से तैनात अधिकारी सुबह आठ बजे तक अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

कांवड़ मार्ग पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
कांवड़ मार्ग पर भी मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। अलग-अलग गांवों में सात मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। भड़ल दाहा से बरनावा मार्ग दाहा जोन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed