फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat defeated the team of Vinayak Vidyapeeth

Baghpat News: बागपत ने विनायक विद्यापीठ की टीम को हराया

Thu, 24 Nov 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Baghpat defeated the team of Vinayak Vidyapeeth
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष) का आयोजन किया। उद्घाटन मैच में बुलंदशहर ने मेरठ की टीम को हराया। इसके अलावा एसआरपीसी बागपत ने विनायक विद्यापीठ खेकड़ा की टीम को हराया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में आए एसडीएम सुभाष सिंह, प्राचार्य डॉ. जय कुमार सरोहा, क्रीड़ा समिति के संयोजक व सदस्य डॉ. उमेंद्र कुमार खोखर सहित कॉलेज की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस मेरठ और डीएबी कॉलेज बुलंदशहर के बीच खेला गया। मैच में डीएबी कॉलेज बुलंदशहर ने मेरठ को 41-09 के अंतर से पराजित किया। मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण सौलंकी, डॉ. सत्येंद्र, डॉ. अनुपम तिवारी, डॉ. रश्मि, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. रवींद्र, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. मदनपाल, डॉ. बीके द्विवेदी, राकेश प्रधान ढिकाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 25 टीमें कर रहीं प्रतिभाग
प्रतियोगिता में मेेरठ कॉलेज मेरठ, गवर्नमेंट कॉलेज नोएडा, सीसीएस कैंप मेरठ, डीएवी बुलंदशहर, एमएम मोदीनगर, आईपी बुलंदशहर, एनएएस मेरठ, एमएम खेकड़ा, एसजी सरूरपुर, एनआरसी खुर्जा, एलआर कॉलेज साहिबाबाद, गायत्री देवी कॉलेज बड़ौत, एसआरपीसी बागपत, जेवीसी मेरठ, जेएस सिकंदराबाद, एसएन मोदीनगर, डीएन कॉलेज मेरठ, आईपीटी ग्रेटर नोएडा, एएल कॉलेज नोएडा सहित लगभग 25 टीमों ने प्रतिभाग किया।
ये रहा पहले दिन की प्रतियोगिता का रिजल्ट
विजेता टीम उपविजेता टीम स्कोर
एसआरपीसी बागपत विनायक विद्यापीठ 42-32
डीएवी बुलंदशहर सीसीएस मेरठ 41-9
एएस लखावटी एसडीएमटी बुलंदशहर 59-32
एमएमएचसी गाजियाबाद एनआरसी खुर्जा 54-25
एमएम मोदीनगर आईएमपी ग्रेटर नोएडा 30-18
एसडी गाजियाबाद जेएस सिकंदराबाद 41-12
आईपी कैंपस बुलंदशहर जीआईसी नोएडा 40-25
एनसीपीई नोएडा एसजी सरूरपुर 53-42
रुद्रा मेरठ एएस लखावटी 38-17
एमएमएचसी गाजियाबाद आरएल साहिबाबाद 42-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed