Baghpat News: टीकरी से लापता लेखपाल प्रवीण का सड़ा-गला शव जंगल में पड़ा मिला, हत्या की आशंका
बागपत के टीकरी से लापता लेखपाल प्रवीण राठी का शव टीकरी के जंगल में मिला, लेखपाल प्रवीण राठी रविवार की रात से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के टीकरी से लापता लेखपाल का जंगल में पड़ा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव बुरी तरह से सड़ा हुआ है। परिजनों ने कपड़ो से उसकी शनाख्त की है। लेखपाल की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। लेखपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
टीकरी कस्बे की पट्टी मैनमाना स्थित अपने घर सी रविवार की रात लेखपाल प्रवीण राठी पुत्र कृष्णपाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। वह अपना मोबाइल, चाबी, पर्स घर पर ही छोड़ गया था।
यह भी पढ़ें: Double Murder: चाकू, खून से सने कपड़े व नाखूनों में मिले बाल फोरेंसिक लैब भेजे, नींद की गोलियां भी अहम सबूत
सोमवार को लेखपाल के भाई विकास राठी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसी दिन से परिजन व पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को लापता लेखपाल प्रवीण का शव टीकरी के जंगल में किसान कृष्ण के खेत में पड़ा मिला। शव बुरी तरह से सड़ा हुआ था। चेहरे से उसे पहचानना मुश्किल था।
लेखपाल की मौत की सूचना पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। मृतक प्रवीण राठी मुजफ्फरनगर जनपद की बुढ़ाना तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत था। वह प्रतिदिन घर से ही ड्यूटी पर जाता था। उसकी पत्नी रूबी, मां ईश्वरी का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि लापता लेखपाल का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शव बुरी तरह से सड़ा-गला हुआ है। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के शव को जंगली जानवरों द्वारा भी नोंचा गया है। एक हाथ की हड्डी निकली हुई है। घटना स्थल से कुछ बरामद भी नहीं हुआ है।