फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Dead body found inside the house, injury mark on head, door was locked from inside, police entangled

Baghpat: घर के अंदर पड़ा मिला शव, सिर पर चोट का निशान, दरवाजा था अंदर से बंद, हत्या या हादसे में उलझी पुलिस

Sun, 28 Dec 2025 02:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 28 Dec 2025 02:40 PM IST
सार

जौनमाना गांव में हरीश उर्फ काला घर में अकेला ही रहता था। उसके दोनों भाई परिवार समेत दिल्ली में रहते हैं। पड़ोसियों ने हरीश को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं आया। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव पड़ा था। 

विज्ञापन
Baghpat: Dead body found inside the house, injury mark on head, door was locked from inside, police entangled
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत स्थित जौनमाना गांव में रविवार सुबह को अविवाहित हरीश उर्फ काला (50) का शव उसके ही घर में पड़ा मिला। सिर में चोट के निशान मिलने से हत्या की आंशका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मृतक हरीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। बाकी दो भाई राजवीर और मनोज दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। हरीश घर पर अकेला रहता था। रविवार सुबह पड़ोसी नरेश ने किसी काम के लिए हरीश को बार-बार आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं बोला। दरवाजा अंदर से बंद था। 
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ विजय कुमार व जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो अंदर हरीश का शव पड़ा मिला। पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी। ग्रामीण आकाश, दीपक, सुखवीर ने बताया कि हरीश उर्फ काला घर में अकेले रहते थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि हत्या घर के अंदर कैसे और किसने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। अभी कोई तहरीर भी नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed