Baghpat: सड़क पार कर रहे बच्चे को डीसीएम ने कुचला, मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, पुलिस से तीखी नोंकझोंक
बड़ौत में सड़क पार कर रहे बच्चे को डीसीएम ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारकर भाग रहे डीसीएम चालक को बड़ौत में पुलिस ने पकड़ लिया। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सड़क पार कर रहे कक्षा दूसरी के बच्चे को डीसीएम चालक ने कुचल दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।
इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने डीसीएम चालक को बड़ौत में पकड़ लिया और लोगों को समझा-बुझाकर जाकर शांत किया।
यह भी पढ़ें: छात्र की पिटाई का मामला: खुब्बापुर की एकजुटता के दम पर गांव में शांति बहाल, पीड़ित से गले मिले सहपाठी
बिजरौल गांव निवासी कपिल का नौ वर्षीय बच्चा अंकुर गांव में ही एक स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ता है। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के चलते वह बडौत-मुजफ्फरनगर सड़क किनारे खेल रहा था।
इस दौरान जब है सड़क पार कर रहा था, तो मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति से बड़ौत की ओर जा रहे डीसीएम चालक ने उसे कुचल दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक हुई।
बाद में पुलिस ने डीसीएम चालक को बड़ौत में पकड़ लिया और लोगों को समझा-बुझाकर जाकर शांत किया।