बागपत में बारिश का असर: 100 से अधिक गांवों की बत्ती गुल, गेहूं-सरसों की फसलों को भारी नुकसान
बागपत में बारिश का असर : बरसात के चलते बत्ती गुल होने से 100 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया है। वहीं, बेमौसम बारिश होने से गेहूं और सरसों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमौसम बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जहां गेहूं, सरसों और आम के साथ सब्जी की फसल में बारिश से काफी नुकसान होता दिख रहा है। बारिश के कारण बृहस्पतिवार को शहर सहित सौ से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई।
बृहस्पतिवार की शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद काफी देर तक झमाझम बारिश होती रही। इससे किसानों की पहले से गिरी गेहूं की फसल में काफी नुकसान होता दिख रहा है। इससे गेहूं की पैदावार प्रभावित होगी।
वहीं सरसों की फसल भी पककर तैयार है लेकिन, बारिश के कारण उसके दाने गिर जाएंगे। बारिश के कारण आम का बोर लगातार गिर रहा है तो खीरा, तोरई, टमाटर व करेला की फसल भी बारिश से खराब होगी।
यह भी पढ़ें: मासूम बचों की हत्या का मामला: हत्यारोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस, वारदात का असली सच उगलेगा पूर्व पार्षद
कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बारिश से पूर्व में गिर चुकी गेंहू की फसल में अधिक नुकसान होगा तो आम का बोर गिरने और खेतों में जलभराव होने से सब्जी की फसल प्रभावित होगी।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: आखिर जारी हुई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची, यहां देखें पश्चिमी यूपी की पूरी लिस्ट
बारिश से शहर सहित सौ से अधिक गांवों की बत्ती गुल
बारिश के कारण बृहस्पतिवार को शहर सहित सौ से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। बारिश से पहले तेज हवा के कारण बड़ौत क्षेत्र के वाजिदपुर, गुराना, लौहडडा, बावली, रूस्तमपुर, मलकपुर, लुहारी, जौनमाना, ढ़िकाना आदि सहित 25 से अधिक गांवों की सप्लाई ठप हो गई। उधर, बागपत व रटौल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दस से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। बिनौली क्षेत्र के बिनौली, बरनावा, जिवाना, सिरसली, जौहड़ी, तितरौदा, बड़ावद, धनोरा सिल्वरनगर, अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा, अमीनगर सराय बिजिलीघर व सिंघावली अहीर उपकेंद्र, डोला उपकेंद्र, पिलाना उपकेंद्र, फतेहपुर, तितरोदा फीडर से जुड़े करीब 50 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। खेकड़ा क्षेत्र फखरपुर, फिरोजपुर, मुबारकपुर, बसी, सुन्हेडा, साकरोद, सुभानपुर, डूंडाहेड़ा, हसनपुर मसूरी गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।