फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Crowd gathered in the market after weekly closure, people blown up the Corona guideline

बागपत : साप्ताहिक बंदी के बाद बाजार में उमड़ी भीड़, लोगों ने उड़ाई कोरोना गाइडलाइन उड़ाई धज्जियां

Mon, 14 Jun 2021 06:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Jun 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: Crowd gathered in the market after weekly closure, people blown up the Corona guideline
baghpat market - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत में दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को नगर के बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में लोगों ने गाइडलाइन को ताक पर रखकर खरीददारी की। किरयाना की दुकानों, फल व सब्जी की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीददारी करते नजर आए।

विज्ञापन


हालांकि बाजार में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को नगर के बाजार खुले। नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड बाजार, यमुना रोड बाजार में भीड़ लगी रही। दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी करते नजर आए। सब्जी और फलों के ठेलों पर लोगों ने कोरोना गाइडलाइन के नियमों की धज्ज्यिां उड़ाई। बाजार में कुछ लोग बिना मास्क घूमते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के होलिका चौक, पांडव रोड, शौकत मार्केट में पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।


सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि अभी संक्रमण का खतरा टला नहीं है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed