{"_id":"60c74c1143600a6f96734ec6","slug":"baghpat-crowd-gathered-in-the-market-after-weekly-closure-people-blown-up-the-corona-guideline","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : साप्ताहिक बंदी के बाद बाजार में उमड़ी भीड़, लोगों ने उड़ाई कोरोना गाइडलाइन उड़ाई धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : साप्ताहिक बंदी के बाद बाजार में उमड़ी भीड़, लोगों ने उड़ाई कोरोना गाइडलाइन उड़ाई धज्जियां
Mon, 14 Jun 2021 06:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 14 Jun 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
baghpat market
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को नगर के बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में लोगों ने गाइडलाइन को ताक पर रखकर खरीददारी की। किरयाना की दुकानों, फल व सब्जी की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीददारी करते नजर आए।
विज्ञापन
हालांकि बाजार में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को नगर के बाजार खुले। नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड बाजार, यमुना रोड बाजार में भीड़ लगी रही। दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी करते नजर आए। सब्जी और फलों के ठेलों पर लोगों ने कोरोना गाइडलाइन के नियमों की धज्ज्यिां उड़ाई। बाजार में कुछ लोग बिना मास्क घूमते नजर आए।
विज्ञापन
नगर के होलिका चौक, पांडव रोड, शौकत मार्केट में पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि अभी संक्रमण का खतरा टला नहीं है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।