{"_id":"6ad5bd7d64185c2bc7098ceb","slug":"baghpat-crime-44-year-old-pramod-found-dead-in-field-after-watching-ramlila-police-investigate-murder-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: रामलीला देखकर लौट रहे शख्स की पीट-पीटकर हत्या, खेत में मिला शव, फोरेंसिक टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: रामलीला देखकर लौट रहे शख्स की पीट-पीटकर हत्या, खेत में मिला शव, फोरेंसिक टीम ने की जांच
Mon, 19 Oct 2026 12:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के कोताना गांव में 44 वर्षीय प्रमोद पुत्र मांगेराम की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनका शव गांव में ही खेत में पड़ा मिला। प्रमोद रविवार रात गांव में रामलीला देखने गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। सुबह शव मिलने की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अंशु जैन कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
रामलीला देखने गए थे प्रमोद, सुबह खेत में मिला शव
प्रमोद रविवार रात गांव में रामलीला देखने गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। सोमवार सुबह उनका शव खेत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हादसा: तीन परिवारों की उजड़ी खुशियां, किसी का इकलौता बेटा छिना, बिलखते पिता बोले-उसकी मां को क्या जवाब दूंगा
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, डॉग स्क्वायड पहुंचा
सूचना मिलने पर सीओ अंशु जैन कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रमोद की हत्या किसने और किन कारणों से की। परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक की किसी से रंजिश होने सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
परिवार में पसरा मातम
प्रमोद की मौत से परिवार में मातम पसरा है। उनके भाई विनोद, बेटे अंकुर सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस को तहरीर का इंतजार
सीओ बड़ौत अंशु जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।