{"_id":"68545a88b55d269c120bcf28","slug":"baghpat-cousin-sister-involved-in-shivani-s-murder-arrested-brother-absconding-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: शिवानी की हत्या में शामिल फुफेरी बहन गिरफ्तार, भाई फरार, प्रेमी ने ही दिया था हत्यारों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: शिवानी की हत्या में शामिल फुफेरी बहन गिरफ्तार, भाई फरार, प्रेमी ने ही दिया था हत्यारों का सुराग
Fri, 20 Jun 2025 12:14 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:14 AM IST
सार
Shivani Murder: लुहारी गांव में शिवानी कश्यप अपने प्रेमी पड़ोस में रहने वाले अंकित से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। वह नहीं मानी तो परिजनों ने उसकी हत्या कर दी। माता-पिता के बाद फुफेरी बहन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
शिवानी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ौत के लुहारी गांव में प्रेमी अंकित से शादी की जिद पर अड़ी शिवानी की हत्या में पुलिस ने मां बबीता, पिता संजीव उर्फ संजू के बाद फुफेरी बहन पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का हत्यारोपी भाई रवि पिकअप गाड़ी लेकर फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
लुहारी गांव निवासी अंकित प्रजापति ने बताया कि पड़ोस की शिवानी कश्यप के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों पिछले डेढ़ साल से शादी करना चाहते थे। कुछ दिन पहले शिवानी के परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया तो उन्होंने शिवानी का घर से निकलना बंद कर दिया। वह उसकी पिटाई करने लगे, लेकिन शिवानी शादी की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात परिवार वालों ने घर में शिवानी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके शव को रात में यमुना किनारे ले जाकर जला दिया और उसकी राख को यमुना में बहा दिया। बुधवार की सुबह शिवानी का मोबाइल फोन बंद मिलने पर अंकित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतका के पिता संजीव उर्फ संजू और मां बबीता को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया।
इसमें प्रेमी अंकित की तहरीर पर मृतका के पिता संजीव उर्फ संजू, मां बबीता, भाई रवि व बुआ की बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि संजीव और बबीता की गिरफ्तारी के बाद तीसरी आरोपी पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी रवि की तलाश में दबिश दी जा रही है, जो घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी लेकर फरार है। जल्द ही चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।