फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Counting of votes for the post of village head in Badauli Gram Panchayat

UP: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, आखिर किसके सिर सजेगा ताज, ग्रामीणों को बेसब्री से इंतजार

Fri, 08 Sep 2023 04:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Sep 2023 04:08 PM IST
सार

Baghpat News : ग्राम प्रधान पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। आखिर आज ताज किसके सिर सजेगा। इसका ग्रामीणों को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Baghpat: Counting of votes for the post of village head in Badauli Gram Panchayat
मतगणना जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत के बड़ौली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतगणना तो जारी है, लेकिन बाहर से गेट बंद किए हुए हैं। अंदर क्या चल रहा है, इसकी कोई जानकारी किसी को नहीं हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बड़ौत ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बड़ौली ग्राम पंचायत में हृदय गति रुकने से ग्राम प्रधान राजेंद्र की अप्रैल माह में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से प्रधान का पद रिक्त चला आ रहा था। बुधवार को राज्य आयोग के निर्देशों पर रिक्त पड़े ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया था। कुल 6329 वोटों में 68.7 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चुनाव के बाद मतपेटियों को ब्लाक में बनाएं गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच रख दिया गया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे से खंड विकास कार्यालय पर मतगणना चल रही है, लेकिन बाहर से गेट बंद किए जाने से अंदर क्या चल रहा है, कोई जानकारी नहीं है। सभी की एंट्री प्रतिबंधित की गई है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live : मुजफ्फरनगर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिंजरे में फंसा एक और गुलदार, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed