{"_id":"63e3621591dd1647e70d0ab9","slug":"baghpat-collision-between-bike-and-eco-of-four-youths-going-to-gym-two-killed-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat : जिम जा रहे चार युवकों की बाइक व ईको में आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat : जिम जा रहे चार युवकों की बाइक व ईको में आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत
Wed, 08 Feb 2023 02:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 08 Feb 2023 02:19 PM IST
सार
बागपत के अग्रवाल मंडी टटरी थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
accident
- फोटो : amr ujala
विस्तार
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी थानाक्षेत्र में मेरठ बागपत नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर चौहलदा नहर के पास जिम जा रहे चार युवकों की बाइक की ईको कार के साथ आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोर्ट रोड का रहने वाला जिशान (20) पुत्र नौशाद, इरशाद पुत्र नानु मलिक निवासी इस्लामनगर, साबिर पुत्र गुलफाम निवासी ईदगाह मोहल्ला व शोएब निवासी निकट टेलीफोन एक्सचेंज बुधवार निकट दोपहर चौहलदा नहर के पास स्थित जिम में जा रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले-हरी टोपी, झंडे और डंडे के साथ पंचायत में कूच करें किसान
विज्ञापन
बताया कि मेरठ बागपत नेशनल हाइवे पर जैसे ही चौहलदा नहर के पास पहुंचे, तो मोड़ पर मेरठ की तरफ से आ रही ईको कार के साथ उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें इरशाद व जिशान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साबिर व शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों घायलों को अग्रवाल मंडी टटीरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। उधर मृतकों के परिवार वालो में कोहराम मचा हुआ है।