फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Chinese manjha cut off the electricity of 24 villages

Baghpat: चीनी मांझे ने काट दी 24 गांवों की बिजली, इंसुलेटर टूटने से खंभे में उतरा करंट तो जानें क्या हुआ

Tue, 20 Aug 2024 07:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 20 Aug 2024 07:56 PM IST
सार

हाईटेंशन लाइन में चीनी मांझा उलझने से दो बिजलीघरों से जुड़े 24 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 

विज्ञापन
Baghpat: Chinese manjha cut off the electricity of 24 villages
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नयागांव उर्फ हमीदाबाद गांव में हाईवे किनारे गुजर रही हाईटेंशन लाइन में चीनी मांझा उलझ गया। जिससे दो बिजलीघरों से जुड़े 24 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इंसुलेटर टूटने से खंभे में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बचे। 
विज्ञापन


हमीदाबाद गांव के रहने वाले राशिद, शमशाद, रोहित आदि ने बताया कि उनके गांव में हाईवे के किनारे से हाईटेंशन लाइन जा रही है। रक्षाबंधन के दिन बागपत शहर और गांव में पतंगबाजी में चीनी मांझे का प्रयोग किया गया। जो हाईटेंशन लाइन के तारों में उलझ गया। मंगलवार की सुबह बारिश होने से चीनी मांझे के कारण इंसुलेटर टूट गया और बिजली लाइन में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन

 

हाईटेंशन लाइन में उठी चिंगारी जमीन पर गिरी तो लोगों ने भागकर जान बचाई। उन्होंने बताया कि फाल्ट होने से खंभे में भी करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से पास में खड़े छह-सात लोग बाल-बाल बच गए। उन्होंने ऊर्जा निगम के अफसरों को फाल्ट होने की जानकारी दी। शटडाउन लेने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मी वहां आए और खंभे पर चढ़कर चीनी मांझा हटाकर इंसुलेटर लगाकर फाल्ट ठीक किया।
 

बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से नया गांव, संतोषपुर, बाघू, दुड़भा, पाली, अहेड़ा समेत 24 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक ठप रही। इस मामले में अधीक्षण अभियंता केपी खान का कहना है कि चीनी मांझा उलझने से फाल्ट हो गया था, जिसे दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।

बंद कराई जाए चीनी मांझे की बिक्री
ग्रामीण राशिद, शमशाद, रोहित, शौकीन आदि ने कहा कि चीनी मांझे की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं और बिजली लाइनों में भी फाल्ट हो रहे हैं। चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed